मैं राजपुर छोटा ग्राम में मालीबास में अरावली की पहाड़ियों में , पहाड़ी की तलहटी में स्थित , हरे भरे खेतों के बीच उच्च माध्यमिक स्तर का सह शिक्षा विद्यालय हूँ | 2005 में उच्च प्राथमिक स्तर पर तथा 2023 में उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत हुआ हूँ | मुझ तक पहुचने के लिए खेतों के बीच की पगडण्डी से होकर गुजरना होता है ,मन मयूर भी हरियाली देखकर नाच उठता है |
माचाडी से बारां सड़क मार्ग पर करीब 10 KM दूर चुन्या की कूई से मात्र 1 KM की दूरी पर दायीं तरफ स्थित है |भवन में 7 कक्षा कक्ष ,प्रधानाचार्य कक्ष व रसोई घर बना हुआ है |बालक बालिकाओ को खेलने के लिए एक बड़ा सा खेल मैदान है | सभी मूलभूत सुविधाएँ मौजूद हैं |निकटतम रेलवे स्टेशन राजगढ़ है |वर्तमान में लगभग 160 विद्यार्थी व 4 अध्यापक तथा 1 प्रधानाचार्य कार्यरत है |

Comments
Post a Comment